फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बर्तन, आभूषण और वाहनों की खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। धनतेरस के अवसर पर कायमगंज के बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर दिवाली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बर्तनों, सोने-चांदी के आभूषणों और दोपहिया वाहनों की दुकानों पर दूसरे दिन तक चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

लोहाई बाजार में ग्राहकों ने स्टील और पीतल सहित अन्य धातुओं के बर्तन खरीदे। झाड़ू की भी खूब बिक्री हुई। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्कों की मांग रही। पूजन में इस्तेमाल होने वाली चांदी की वस्तुओं की भी खूब खरीदारी हुई। दोपहिया वाहन खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। वाहन शोरूमों पर ग्राहकों ने अपनी पसंद के मॉडल खरीदे। कई लोगों ने शुभ मुहूर्त में नए वाहनों की चाबियां लीं। इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की भी खरीदारी हुई। मोबाइल की दुकानों पर लोन पर फोन खरीदने वालों की भीड़ रही। गल्ला मंडी में खील, खिलौने, बताशे, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। बच्चों ने खिलौने खरीदे। लोगों ने इलेक्ट्रिक झालर, रंग-बिरंगी लाइट, मोमबत्ती और मिट्टी के दीयों की खरीदारी की। मिठाई, रेडीमेड और गिफ्ट पैक की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
बाजारों में उमड़ी भीड़ से यातायात प्रभावित
बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। तहसील रोड, जामा मस्जिद, बजरिया, श्यामा गेट, लोहाई बाजार, मुख्य चौराहा, भूसा मंडी और ट्रांसपोर्ट चौराहे पर वाहनों के दबाव से कई बार जाम लगा। इससे राहगीरों और खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रमुख चौराहों पर यह स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर में जगह-जगह पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और इंस्पेक्टर क्राइम बी. यादव ने अपनी टीम के साथ नगर में भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें