फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में शुक्रवार को स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। बच्चों ने राधा कृष्ण का स्वरूप रख माहौल को खुशनुमा बना दिया।
शुक्रवार को मेले के सांस्कृतिक पांडाल में स्काउट गाइड के कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर की छात्राओं ने स्वागत गान से की। छात्रा शिवानी, दीक्षा, पायल, दीपा, सोनी, जयंती, प्रीति, प्रिया, अंजू, शिवानी ने बाजे बाजे रे पायलिया छनन छनन पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। जीजीआईसी की छात्रा मुस्कान, हिना, हर्षिता, मंतिसा, अंजुम, सवा, सानिया ने धानी चुनरिया पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। हाजी रहमानी इंटर कालेज, केआर रस्तोगी इंटर कालेज, एसपीजीआर कालेज, मोहन लाल शुक्ला कालेज के बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईओएस कमलेश बाबू ने बच्चों के प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को सराहा। उन्होंने इस मिशन को आगे बढ़ाने के का आह्वान किया। बीएसए भगवत पटेल ने कहा कि स्काउट गाइड में रहने से अनुशासन से जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है।
इस मौके पर विश्राम सिंह यादव, योगेश तिवारी, अभय यादव, इंद्रा राठौर, हेमनरायन पांडेय, पुष्पा सिंह, रीता दुबे, अर्चना दुबे, आलोक शंकर द्विवेदी, आदेश गंगवार, आशा कटियार, मनोरमा कनौजिया, रेशमा बानो आदि मौजूद रहे।