सीपी इंटर नेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर धमाल मचाया।
सोमवार को सीपी इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम हुए। इसका शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्रा बृजांगना ने गुरु वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को ताली बजाने में मजबूर कर दिया।
शक्ति व गौरी ने ग्रुप में एक्शन डांस किया। शिवांश सोनी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। अभय मोहन ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। अंशिका ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि गुरुजनों का स्थान सदा से ऊंचा रहा है। उपनिदेशक अंजू राजे ने भी संबोधित किया।