फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईधन गीला होने से 26 घंटे ठप रही चीनी मिल में पेराई

विज्ञापन
चीनी मिल यार्ड में गन्ना लदी खड़ीं ट्रैक्टर ट्रालियां। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ईंधन गीला होने से 26 घंटे ठप रही चीनी मिल में पेराई
विज्ञापन

कायमगंज। चीनी मिल के वॉयलर में झोंकने वाला ईंधन (बैगास) गीला होने से गुरुवार सुबह प्रेशर कम हो गया। इससे मिल में 26 घंटे पेराई कार्य ठप रहा। मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लग गई। मिल प्रशासन ने रात में सूखी लकड़ी व बैगास मंगाकर मिल में पेराई कार्य शुरू कराया।
चीनी मिल में ईंधन (बैगास) गीला होने से गुरुवार सुबह 3 बजे बॉयलर का प्रेशर डाउन हो गया। इससे पेराई बंद हो गई। रात में ही मिल प्रशासन ने एक आरा मशीन से दो ट्रैक्टर ट्राली सूखी लकड़ी और रूपापुर चीनी मिल से दो ट्रक सूखी बैगास मंगाई। शुक्रवार सुबह 5 बजे तक बॉयलर का प्रेशर बना लिया और पेराई कार्य चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 घंटे पेराई बंद रहने से मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लग गई। गन्ना आपूर्ति करने आए किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जीएम किशनलाल ने बताया गीली बैगास होने से बॉयलर का प्रेशर डाउन हो गया था। इससे पेराई बंद हो गई थी। अब लकड़ी व सूखी बैगास मंगा ली गई है। सुबह 5 बजे से पेराई चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें