फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख बजट में कार्य योजना 35 लाख की, सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
गांव कैटाह में लगी चौपाल में डीएम मानवेंद्र सिंह से शिकायत करता ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। विकास खंड के गांव कैंटहा में गुरुवार को आयोजित चौपाल में ग्राम पंचायत विकास प्रोजेक्ट (जीपीडीपी) की जानकारी पंचायत सचिव नहीं दे सकीं। इस पर डीएम ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। यहां करीब 16 लाख रुपये बजट के सापेक्ष 35 लाख की कार्ययोजना बनाने पर भी डीएम नाराज हुए।
विज्ञापन

भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की मौजूदगी में आयोजित चौपाल से पहले जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने चकरोड व परिषदीय विद्यालय के कायाकल्प कार्यों का निरीक्षण किया।
बाउंड्रीवाल के ऊपर रेलिंग लगवाने पर डीएम ने बीडीओ से कहा कि यह तो फिजूलखर्ची है। चौपाल में पंचायत सचिव नीरू दीक्षित जीपीडीपी प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इस पर डीएम ने कहा कि ऐसे नौकरी नहीं चलेगी, नौकरी छोड़ दो।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। ग्रामीणों ने पाहला गांव में विद्युत उपकेंद्र का काम पूरा न होने का मामला उठाया। अधिशासी अभियंता हरिबरन सिंह ने कहा कि काम जल्दी शुरू होने वाला है।
अधूरे पड़े 22 शौचालयों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान पूजा यादव, नरेंद्र सिंह यादव, एसडीएम अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. वंदना सिंह, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, बीएसए लालजी यादव व सीओ अजेय शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें