लोहिया अस्पताल की ओपीडी में कोरोना जांच को लाइन में लगे युवक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में इन दिनों सेना भर्ती देखने आए युवाओं की कोरोना जांच के लिए भीड़ जमा होती है। यही कारण है कि सामान्य मरीजों को पर्चा बनाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार सुबह से ही सेना भर्ती देखने आए युवा लोहिया अस्पताल की ओपीडी में पहुंच गए। अस्पताल खुलने पर युवाओं की लंबी कतारें लग गईं। फ्लू कॉर्नर और ओपीडी पर्चा काउंटर पर भी युवाओं की कोरोना जांच के लिए पर्चे बनाए गए। दोपहर तक युवाओं की भीड़ रही। युवाओं के चलते अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।(संवाद)
कॉलेज में शिविर लगाकर हुई छात्रों की जांच
कमालगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर 45 छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच की। सीएचसी पर 61 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरारी में 32 लोगों ने कोरोना जांच कराई गई। एंटीजन टेस्ट में किसी की पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई। (संवाद)