फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण को 50 रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने भी कमर कस ली है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म की टिकट 19 मार्च की आधी रात से 50 रुपये में मिलेगी। स्टेशन पर रात में रुकने वाली गाड़ियों को सैनिटाइज करके ही रवाना किया जाएगा। स्टेशन पर बुधवार को भी हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने कोरोना पर एडवाइजरी जारी कर दी है। स्थानीय स्टेशन पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए 10 रुपये के स्थान पर प्लेटफार्म टिकट को 19 मार्च की आधी रात से 50 रुपये का करने का फरमान जारी कर दिया। उन्होंने फतेहगढ़ रेलवे के अस्पताल पर तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य इकाई को अलर्ट किया है।
चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी बना दिया है। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र सागर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, कोचों, प्रतीक्षालयों, विश्रामालयों, प्रसाधनों, बुकिंग कार्यालर्यों, आरक्षण कार्यालर्यों, रनिंग रूम में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया है। वेंडरों को निर्देश दे दिए हैं कि वह मास्क, दस्ताने, टोपी, सैनिटाइजर का प्रयोग हर हाल में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें