फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आग से जल गई फसल, बुझाते समय झुलसा युवक

Thu, 22 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। आंधी के चलते ट्यूबवेल के स्टार्टर में आग लग गई। आग ने ट्यूबवेल के कमरे के बाहर पड़े टिनशेड को भी चपेट में ले लिया। इससे टिनशेड में रखा भूसा व गेहूं की बोरियां धूं-धूकर जलने लगीं। आग बुझाने के दौरान युवक झुलस गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हरसिंगपुर निवासी प्रेमपाल सिंह चौहान के घर से करीब 50 मीटर दूरी पर ट्यूबवेल है। बीती रात आंधी आने के चलते तार आपस में टकरा गए, स्पार्किंग के चलते स्टार्टर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने टिनशेड को भी चपेट में ले लिया। आग को देख प्रेमपाल सिंह ने शोर मचाया इससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फायरब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू कर दी। आग बुझाने के दौरान गांव के ही दीनू का पैर झुलस गया।
सूचना के काफी देर बाद पहुंची फायरब्रिगेड ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आग से टिनशेड के नीचे रखा 50 क्विंटल भूसा और 70 बोरी गेहूं जल गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल अरशद को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। फायर ब्रिगेड भी काफी देर बाद आई। समय से आ जाती तो नुकसान होने से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें