फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मक्के के खेत में मिला मगरमच्छ, दो घंटे मशक्कत कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मक्के के खेत में पानी लगाते समय किसान ने मगरमच्छ को देखा तो वह हड़बड़ा गया। वन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। टीम ने काली नदी में मगरमच्छ छोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मकरंद नगर बसाह ग्राम पंचायत के मजरा सुल्तानपुर निवासी आशीष गुरुवार सुबह 6 बजे घर से लगभग एक किमी दूर स्थित खेत में खड़ी मक्के की फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में छिपे मगरमच्छ पर पड़ी। वह उसे देख हड़बड़ा गया। भागकर गांव पहुंचा। उसने घटना के बारे में बाबा सुरेश व पिता लालू को जानकारी दी।
परिजन ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंचे। उन्होंने मगरमच्छ मिलने की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर वन विभाग को सूचना दी।

काफी लोगों के आने की आहट से मगरमच्छ खेत के अंदर जाने लगा। करीब 9:20 बजे पहुंचे वन दरोगा राहुल सक्सेना, दरोगा मोहित कुमार, वन रक्षक सचिन कुमार की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत कर करीब दो घंटे बाद टीम ने मगरमच्छ को रस्सी से जकड़ लिया। बांस की बल्ली में लटका कर खेतों से रोड तक लाए। टीम जनपद की सीमा पर स्थित काली नदी पहुंची। वहां मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन दरोगा राहुल ने बताया कि मगरमच्छ पुराना लग रहा था। उसकी लंबाई करीब आठ फीट है। काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें