फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलों में दुबके अपराधी माफिया चुनाव में फुसकार मारने निकले

विज्ञापन
कमालगंज स्थित रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री की सभा में मौजूद भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां पिछली सपा सरकार को घेरते हुए अपनी सरकार से तुलना की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकार में अपराधीकरण, राजनीति का माफियाकरण, विकास योजनाओं में डकैती, गरीबों के मुंह से निवाला छीने जाने से प्रदेश परेशान था।
विज्ञापन

विकास सैफई खानदान का होता था। उन्हें सैफई के बाहर कुछ नजर नहीं आता था। सबका साथ और अपना विकास उनका नारा था। हम विकास करा रहे तो सपा परेशान है कि वह कर नहीं पाए। तब सड़क, बिजली और विकास का पैसा इत्र वाला मित्र डकार जाता था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमृतपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में राजेपुर और भोजपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर के समर्थन में कमालगंज के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल तक बिलों में दुबके रहने वाले अपराधी और माफिया चुनाव की घोषणा के बाद रेंगते हुए निकल आए हैं। 10 मार्च को फिर से डबल इंजन की सरकार आ रही है। जलेसर का घंटा जगह-जगह बंधेगा, जो सब बुरे प्रभाव दूर करेगा। गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर के लिए जलेसर में ही 2100 किलो का घंटा बनाया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि आलू उत्पादन के धनी क्षेत्र के किसानों से आलू की खपत के लिए जगह-जगह फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के काम को भी उनकी सरकार ने आगे बढ़ाया है।

फर्रुखाबाद के कमालगंज स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यना?- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें