फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य व एलआईसी एजेंट के घर चोरी

Sat, 26 Mar 2016 12:00 AM IST
चंद्रपाल सिंह सेंगर,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
एलआईसी एजेंट के यहां चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के मकान का ताला तोड़ चोर नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम पहुंची, मगर कोई सफलता नहीं मिली। उधर चोर एलआईसी एजेंट के मकान का भी ताला तोड़कर नगदी व जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला न्यू कालोनी आवास विकास निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुशवाहा 21 मार्च को परिवार के साथ अपने गांव राजपुर गए थे। मकान में ताला लगा था। 23 मार्च की रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरों में लगे ताले तोड़ दिए। चोर बक्सों और अटैची तोड़कर उसमें रखी नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। दूसरे दिन सुबह मकान का ताला टूटा देख पड़ोसी ने इसकी सूचना मोबाइल से प्रदीप को दी। कोतवाल देवेंद्र शर्मा, सीओ सिटी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे।

डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने भी जांच की, मगर कोई सफलता नहीं मिली। प्रदीप ने बताया कि करीब चार लाख का माल चोर ले गए है। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी निवासी एलआईसी एजेंट अनूप पांडेय 24 मार्च को अपने गांव जिला हरदोई चले गए थे। गुरुवार रात चोर मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। चोर अनूप के बड़े भाई के कमरे का ताला तोड़कर यहां से भी नगदी और जेवर ले गए। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें