फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़िया पुलिस चौकी प्रभारी और बीट सिपाही निलंबित

Fri, 25 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव के पास जहरीली शराब पीने से हुई दो लोगों की मौत के मामले में एसपी कृपाशंकर सिंह ने हड़िया पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश कुमार मिश्र और बीट सिपाही राजेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने एएसपी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। इस मामले मेें स्व. झिनकान उर्फ महावीर के पुत्र मन्नू ने गांव के ही मन्नी उर्फ मनीष पुत्र सियाराम के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


मन्नू ने पुलिस को तहरीर दी कि मन्नी उर्फ मनीष पुत्र सियाराम से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। घटना के दिन मन्नी और उसके साथियों ने अंग्रेजी शराब दी थी। आशंका है कि मन्नी ने शराब की बोतल में कोई जहरीला केमिकल मिला दिया, जिससे उसका सेवन करते ही उसके पिता और गांव के एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस घटना से जुडे़ हर बिंदु की बारीकी से जांच कर रही है। 

जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र, निरीक्षक ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय की टीम ने हड़िया चौराहे पर स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान से शराब के नमूने लिए। उन्हें विधि विज्ञान प्रयोग शाला में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


निरीक्षक ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि छानबीन के दौरान जिस तरह की बातें सामने आई हैं, उससे लगता है कि साजिशन अंग्रेजी शराब में कोई जहरीला पदार्थ डालकर लोगों को पिलाया गया है। उन्होंने कहा कि अमूमन जहरीली शराब में मिथाइल अल्कोहल पाया जाता है। इसके सेवन से बचे हुए लोगों के आंखों की रोशनी चली जानी चाहिए। मगर बचे हुए किसी भी व्यक्ति को आंखों में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इस शराब का सेवन करने के बाद बचे हुए लोगों ने बताया कि शराब पीने के बाद से उनके गले में जलन होने लगी है। इससे पता चलता है कि शराब खरीदने के बाद उसमें जहरीला केमिकल मिलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें