फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Wed, 25 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के पट्टिया गांव को जाने वाले खड़ंजे पर सरसों के खेत में युवक शव बरामद हुआ है। युवक की हत्या चाकुओं से गोदकर व ईंट से कुचलकर की गई है। इसका एक हाथ आधा है तो दूसरे की उंगलियां कटी हैं। माना जा रहा है वारदात के पीछे प्रेम संबंध कारण हो सकता है, वहीं लोग जुए में हार-जीत के कारण का भी कयास लगा रहे हैं। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास पट्टिया गांव को जाने वाले खड़ंजे पर स्थित घसिया चिलौली निवासी विनोद गंगवार के सरसों के खेत में बुधवार को सरसों काटने गए श्रमिकों ने युवक का रक्तरंजित शव देखा। उसकी सूचना पर विनोद ने कोतवाल एके सिंह परिहार को जानकारी दी। इस पर कोतवाल और सीओ एके रावत मौके पर पहुंच गए। शव 25-30 साल के युवक का था।

कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। युवक के गले में सफेद रंग का अंगौछा बंधा था। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने का अनुमान है। शव का दायां हाथ कोहनी से नीचे से गायब था। बाएं हाथ की दो उंगलियां कटी थीं। चेहरे पर चाकुओं के कई निशान थे। शव के पास एक खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। हत्याराें ने शव को ईटाें से कुचला भी था। शव से कुछ दूरी पर एक खून से सना चाकू भी पड़ा था।
विज्ञापन


इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। खेत के पास सड़क पर भी खून के निशान थे। इससे जाहिर था कि कई लोगाें ने मिलकर हत्या की है।   युवक काली जींस, नीली-हरी चेक की कमीज, सफेद स्पोर्ट शूज, सफेद बनियान पहने था। फतेहगढ़ से आई फील्ड यूनिट टीम ने चाकू और ईंट से फिंगर प्रिंट लिए।  मंडी चौकी इंचार्ज रामनरेश ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पहले भी नहीं हो पाई शिनाख्त
17 जुलाई को भी कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर के खेतों में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। इसकी पहचान आज तक नहीं हो सकी है। शव के पास एक ग्रामीण का समाजवादी पेंशन का फार्म भी पड़ा मिला था। आठ महीने बाद फिर युवक को मारकर फेंका गया है जिसकी पहचान नहीं हो सकी। लोगों का मानना है कि पुलिस इसे भी कुछ दिनों तक भाग दौड़ करने के बाद ठंडे बस्ते में डाल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें