फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर घायल किया

Sun, 18 Jan 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को रविवार को दिनदहाड़े कोतवाली के निकट गोली मार दी गई। लहूलुहान कर्मचारी को उसके साथी ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला भूसामंडी निवासी राहुल बाल्मीकि जिला पंचायत कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। रविवार की दोपहर वह कोतवाली के निकट देशी शराब के ठेके की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


गली के निकट आरोपी दो सगे भाइयों ने घेर लिया और उसे पीटने लगे। विरोध करने पर एक हमलावर ने सीने पर तमंचा लगा दिया। राहुल ने हाथ से उसे हटाने का प्रयास किया । तभी हमलावर ने गोली चला दी जो उसके दायें कंधे पास लगी। इस पर राहुल जान बचाकर भागा तो सड़क पर भगदड़ मच गई। राहुल के दोस्ताें ने उसे  लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल ने बताया कि उसका एक लड़की से प्रेम प्रंसग है। इस लिए प्रेमिका के घरवालों ने उसे शनिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्हाेंने ही उसे गोली मारी। राहुल ने दावा किया कि 22 दिसंबर को कन्नौज के एक मंदिर में प्रेमिका से  शादी कर चुका है। इस पर प्रेमिका के परिजनों ने उसे भी पीटा।  ये बात प्रेमिका ने उसे फोन पर बताई थी।
विज्ञापन


इसी रंजिश में उस पर भी जानलेवा हमला किया गया। उधर कोतवाल कुंअरबहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। फायर की जानकारी पर मौके पर जांच कराई गई थी। वहां पर किसी ने भी गोली चलने की जानकारी नहीं दी। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें