फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल की मासूम के साथ नहर में कूदी महिला

Sun, 18 Jan 2015 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी 2 साल की बच्ची सहित रविवार सुबह भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के उसके ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर उसके ससुरालपक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रेलवे कॉलोनी निवासी विवाहिता सुंगति के पिता चैना राम ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 3 वर्ष पूर्व भिवानी जिला के गांव जाटुलुहारी निवासी जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश से हुआ था। उसकी 2 वर्षीय बेटी भी है। चैनाराम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सुंगति के ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन


कुछ दिनों से उसकी पुत्री अपनी 2 वर्षीय बच्ची के साथ अपने मायके में ही रह रही थी और मानसिक तनाव में चल रही थी। रविवार सुबह वह अपनी बच्ची को लेकर अचानक घर से गायब हो गई तब से वह उसकी तलाश कर रहे थे। थोड़ी देर बाद किसी राहगीर ने उन्हें सूचना दी कि उनकी पुत्री ने बच्ची के साथ हिसार रोड़ पर भाखड़ा पुल से नहर में छलांग लगा दी।

इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर उसके जितेंद्र, सास कैलाशो देवी, ननद अंजू, संजू व देवर नवीन के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। देर शाम तक पुलिस महिला की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें