फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कान का कुंडल लूटा, पति को पीटा

Thu, 27 Jul 2017 12:16 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित अमर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर में बुधवार को बदमाशों ने खेतों पर जा रहे दंपति को घेरकर सोने का कुंडल लूट लिया। विरोध करने पर पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन


सवितापुर निवासी अमर सिंह ने अपने खेत पर झोपड़ी बना रखी है। इसमें उसकी पत्नी रीना खाना आदि बनाती है। यहीं रहकर दंपति मक्का व उर्द की फसल की रखवाली करते हैं। मंगलवार की रात नौ बजे दंपति गांव से खेतों की ओर जा रहा था। भुड़िया नाले के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रीना के कानों का एक कुंडल नोच लिया।

इसका विरोध करने पर अमर सिंह की पिटाई शुरू कर दी। चीखपुकार मचने पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की पर उनका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर जानकारी दी। एसओ ललितेश त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें