फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान से टॉप्स चोरी, दो महिलाएं पकड़ी गईं

Thu, 10 Aug 2017 12:24 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैठी चोरी के मामले में पकड़ी गई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमालगंज। सराफा की दुकान पर पहुंचकर एक टॉप्स खरीदने के दौरान एक टॉप्स चुरा लेने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


थाने से चंद कदम दूर कसबा निवासी अमित गुप्ता की विनायक ज्वैलर्स नाम से सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर दो महिलाएं दुकान पर आईं। उससे सोने के टॉप्स दिखाने के लिए कहा। उन्होंने महिलाओं को पसंद करने के लिए टॉप्स दे दिए। इस दौरान एक महिला ने पांच हजार रुपये कीमत का एक टॉप्स खरीद लिया, जबकि दूसरा टॉप्स मौका मिलते ही चुराकर बैग में रख लिया।

कुछ देर बाद जब उसने गिनती की तो एक टॉप्स कम निकला। इस पर उसने दोनों महिलाओं को रोक लिया और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय महिला सिपाही जूही सिद्दीकी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों महिलाओं की तलाशी में बैग से चोरी किया गया टॉप्स बरामद हो गया। इस पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। एसओ ने बताया कि पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उनके साथ एक पुरुष भी था, जो मौका पाकर भाग गया। सीतापुर जिले के मिश्रिख कसबे की रहने वाली दोनों महिलाओं उमा व पिंकी और उनके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें