बेवर से रोडवेज बस से घर लौट रहे यात्री को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने लूट लिया। परिचालक उसे बसस्टैंड पर उतारकर चले गए। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रोडवेज बस स्टैंड पर एक यात्रा अर्द्घबेहोशी हालत में पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का नाम पूछा तो उसने अर्द्घबेहोशी हालत में अपना नाम गोविंद बाथम पुत्र सुखवीर बाथम निवासी बवना थाना नवाबगंज बताया। उसने बताया कि वह बेवर से घर लौट रहा था।
पास बैठे युवक ने उसे किसी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। पुलिस ने गोविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गोविंद के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक युवक होश में नहीं आया था और उसके परिजन भी नहीं आए थे।