फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, लगा जाम

Sun, 26 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शमसाबाद- अलेपुर मार्ग पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खाद लदी ट्रैक्टर-ट्राली शमसाबाद-अलेपुर मार्ग पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। ट्रैक्टर पलटने से डेढ़ घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा। शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर कालोनी निवासी अनिल कुमार ट्रैक्टर-ट्राली पर खाद की बोरियां लादकर शिवगंगा खाद भंडार शमसाबाद लेकर जा रहा था। शमसाबाद-अलेपुर मार्ग पर डीएन कोल्ड स्टोरेज के पास ट्राली के डाले का हुक टूटने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में घायल अनिल कुमार ने पास के ही नर्सिंगहोम में इलाज कराया। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जाम लग गया। दोपहर करीब 12:30 बजे दूसरे ट्रैक्टर-ट्राली को मंगवाकर उसमें खाद की बोरियां लादी गईं, तब जाकर जाम खुला। घायल चालक अनिल ने बताया कि डाले का हुक टूटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें