फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गैंग ने पति को कुल्हाड़ी से काटा भागने पर बची पत्नी की जान

Sun, 26 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
विज्ञापन
मुरादाबाद, मर्डर - फोटो : SELF
विज्ञापन
यूपी-एमपी सीमा पर अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी की पिटाई कर नगदी व मोबाइल लूट लिया। पति के विरोध करने पर उसे कुल्हाड़ियों से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को मामले की सूचना दी। घटनास्थल दोनों प्रदेश की सीमा पर होने के कारण भरतकूप व नया गंाव पुलिस कार्यवाही करने से बचते रहे। आखिरकार मप्र पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु की है। 
विज्ञापन


 भरतकूप चौकी क्षेत्र से सटे बघोलन निवासी रामनरेश (45) पुत्र मझलू शनिवार शाम को पत्नी शिवकली के साथ भंगड़ा गांव गया था। शिवकली ने बताया कि रात को पैदल घर वापस आते समय भरतकूप के खंभरिहा मइयादीन का पुरवा के पास सशस्त्रधारी अज्ञात बदमाश मिले। पांच बदमाशों ने दोनों को पकड़कर मोबाइल व नगदी लूटने लगे। शिवकली के अनुसार उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पकड़कर अभद्रता की और मारा पीटा। इससे डरकर वह भागने लगी तभी बदमाशों ने उसके पति को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला।
   
 शिवकली ने भरतकूप के कोढ़न गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। वहीं से पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद भरतकूप व नयागांव सतना मप्र सीमा विवाद शुरु हो गया। रविवार को तड़के दोनों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों एक दूसरे के क्षेत्र में वारदात होने की बात करते रहे। हालांकि बाद में नयागांव थाना प्रभारी देवी सिंह ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल नवोदित गैंग ललित पटेल गैंग पर शक है। भुक्तभोगी महिला ने भी इसी गैंग का नाम लिया है फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों ने मृतक का मोबाइल व पांच हजार नगदी लूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें