फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 02 Sep 2017 11:54 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
police demo pic
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में शुक्रवार को कोतवाली में गोरखपुर निवासी दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रैसेपुर निवासी राम किशोर शर्मा ने गोरखपुर जिले के कृष्णानगर कैंट मोहल्ला निवासी गिरजेश त्रिपाठी, रामप्रसाद त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि वह (राम किशोर शर्मा) दस वर्षों से मेजर एसडी सिंह पीजी कॉलेज में निजी शिक्षक है।

जुलाई 2014 में गिरजेश त्रिपाठी, रामप्रसाद के साथ अपने पुत्र का एमएड में एडमिशन कराने के लिए आए थे। गिरजेश ने खुद को महाराजगंज में शिक्षक बताया और उनकी नियुक्ति अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कराने का झांसा दिया। इसके लिए सुविधा शुल्क के नाम पर उनसे पांच लाख रुपये की मांग की। उन लोगों की बात पर भरोसा करके उन्होंने 25 सितंबर 2014 को दो लाख रुपये उन्हें दे दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा उनके (राम किशोर) साथी सचिन राठौर, संदीप मिश्रा, शिवप्रताप सिंह, सुनील कुमार, शैलेंद्र दीक्षित, ममता देवी, गीता सक्सेना, मनीष कुमार, आर्येंद्र प्रताप सिंह ने भी एक-एक लाख रुपये उसी दिन उन्हें दिए। पीड़ित के अनुसार 10 जनवरी 2015 को गिरजेश के एक्सिस बैंक खाते में उसने आरटीजीएस के जरिए दो लाख रुपये भेजे। इसके बाद गिरजेश ने दो-तीन महीने में नौकरी लग जाने का आश्वासन दिया और 50 हजार रुपये और मांगे।

17 अगस्त 2016 को दोनों मोहम्मदाबाद स्कूल में आए तो उसने नौकरी न लगने पर जमा कराए गए कागजात व रुपये वापस मांगे। इस पर उन्होंने तीन दिन बाद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह दो बार वह तगादा करने उनके गोरखपुर स्थित घर गया, लेकिन वे लोग वहां पर नहीं मिले। 1 जून 2017 को दोनों लोग कॉलेज आए और जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बावजूद वह रुपये वापसी के लिए प्रयास करते रहे। सफलता न मिलने पर गुरुवार को एसपी से मिले। एसपी के आदेश पर शुक्रवार रात मोहम्मदाबात कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राजेश पाठक का कहना है कि दरोगा वीरपाल सिंह तोमर को जांच दी गई है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें