चोर मकान की कुंडी खोल कर लाखों रुपये की कीमत के जेवर और नगदी चोरी कर ले
गए। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट
टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इससे फायदा कुछ नहीं निकला। चौकी प्रभारी
ने गृहस्वामी को चोरों को खुद तलाशने की नसीहत दे डाली।
मोहल्ला पल्ला
तालाब पश्चिम चौकी से चंद कदम की दूरी पर प्रदीप कुमार राजपूत का मकान है।
यह खेती करते हैं। मंगलवार की रात प्रदीप परिवार के साथ कमरे में सो रहे
थे। रात किसी समय चोरों ने मकान के पीछे वाले दरवाजे की कुंडी खोल ली और घर
में घुसकर अलमारी और अटैचियों से नगदी-जेवर चोरी कर ले लिए। बुधवार की
सुबह आसपास के लोगों ने घर के
पीछे का दरवाजा खुला देखकर प्रदीप को सूचना
दी। प्रदीप कमरों में पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घटना की
सूचना पर पल्ला चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव सिपाहियों के साथ मौके
पर पहुंचे। दरोगा ने जांच पड़ताल के बाद प्रदीप के परिवार वालों से कहा कि
वह इस बात की जानकारी किसी को न दें। इसके साथ ही वह भी चोरों का पता लगाएं
। वह पता
लगा रहे हैं। यह सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए। चौकी प्रभारी
के जाने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों को दी। इसके
बाद पुलिस मौके पर दोबारा पहुंची। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम को भी
बुला लिया गया। टीम ने अलमारी से चोरों के फिंगर प्रिंट लिए। खोजी कुत्ते
आस्कर को कमरों में घुमाया गया। टीम के लोगों का कहना था कि
लोगों की भीड़
होने के कारण ही कोई हल नहीं निकल पाया। प्रदीप ने बताया कि चोर उसके यहां
से एक लाख रुपये नगद और करीब 5 लाख के जेवर ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली
पुलिस को दी गई। दोपहर बाद तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।