फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला

Wed, 09 Sep 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार से दवा लेने आते समय भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर हमला कर दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने भाजपा नेत्री के चालक से मारपीट कर चाकू मार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने  कोतवाली पुलिस को हमलावरों से जान का खतरा होने की जानकारी पहले ही दे दी थी।
विज्ञापन


भाजपा की जिला उपाध्यक्ष मोहल्ला गढ़ी कोहना नई बस्ती निवासी रमा कनौजिया बुधवार की देर शाम कार से दवा लेने के लिए आवास विकास की ओर आ रही थीं। क्रिश्चियन इंटर कालेज के पास से गुजरते समय बाइक सवार हमलावरों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। हमलावरों ने कार चालक राजू तिवारी को गाड़ी से उतार कर पीटना शुरू कर दिया। इसका भाजपा

नेत्री ने विरोध किया तो उनको भी हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने राजू पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर कादरी गेट चौकी  पुलिस मौके पर पहुंची। रमा कनौजिया ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में नाला मछरट्टा निवासी लाला कचौड़ी और इसके
विज्ञापन


साथी शामिल थे। इन्होंने बताया कि कुछ समय पहले लाला कचौड़ी ने उनके पुत्रों पर रेलवे रोड पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी रंजिश को लेकर लाला कचौड़ी और इसके साथी धमकियां दे रहे थे। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को एसपी से मिलकर घटना की जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें