फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या

Tue, 21 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घ्‍ाटनास्‍थ्‍ाल पर फैला ख्‍ाुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दूध लेने के लिए घर से निकली जीआरपी के सिपाही की गर्भवती पत्नी की बाइक सवार हमलावरों ने मंगलवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने सिपाही समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मैनपुरी जिले के थाना अलीगंज के गांव अल्हापुर निवासी प्रधान इंद्रपाल सिंह जादौन की बेटी शिखा उर्फ रिचा (28) की शादी एटा जिले के थाना राजा का रामपुरा के गांव ताजपुर निवासी गोविंद सिंह राठौर के साथ 17 नवंबर 2010 में की थी।

गोविंद कन्नौज जीआरपी में तैनात है। वह पत्नी व बच्चों के साथ लोको रोड जीआरपी क्वार्टर में रहता है। मंगलवार तड़के साढ़े पांच बजे गर्भवती रिचा घर से दूध लेने के लिए जा रही थी कि बाइक सवार हमलावरों ने उसके माथे पर गोली मार दी। आनन- फानन में गोविंद ने कार से उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर मृतका के पिता इंद्रपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति गोविंद, ससुर श्यामपाल, सास निर्मला देवी, और देवर पुष्पेंद्र, धर्मेद्र, गोपाल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराी। परिजनों ने आरोप लगाया कि सिपाही के एक अन्य लड़की से प्रेमसंबंध हैं। पुलिस ने पति, ससुर, सास और देवर धर्मेंद्र को हिरासत में लिया है। रिचा के एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें