फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गए अपराधी को पकड़ने, मिल गई शस्त्र फैक्ट्री

Wed, 21 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस फोर्स को सिरसा गांव में शस्त्र फैक्ट्री मिली। मौके पर शस्त्र बनाने के उपकरण और देशी राइफल के साथ ही सिपाही की बाइक भी बरामद हुई। हालांकि मंगलवार को फोर्स पर हमला करने वाला एक भी व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


एसओ कुलदीप दीक्षित मंगलवार की शाम फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी जिला बदर अपराधी जयनंदन उर्फ जिन्ना की गिरफ्तारी के लिए गए थे। यह देख जयनंदन, हरिनंदन, दुर्विजय व करू और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव और फायरिंग कर दी थी। फायरिंग पर पुलिस पार्टी को पीछे लौटना पड़ा। इस आपाधापी में सिपाही राजकुमार की बाइक वहीं छूट गई।पुलिस के वापस आने पर जयनंदन और उसके परिवार के लोग फरार हो गए। मंगलवार देर रात एसओ

कुलदीप दीक्षित ने जयनंदन, करू, विनोद उर्फ विन्ना, हरिनंदन, तोता सिंह के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार दोपहर सीओ कायमगंज एके रावत, कंपिल एसओ, नवाबगंज एसओ मुकेश यादव, शमसाबाद एसओ प्रदीप यादव, कायमगंज कोतवाल एकेसिंह परिहार, मेरापुर एसओ सालिगराम वर्मा के साथ ही काफी संख्या में फोर्स अपराधियों को पकड़ने के लिए गांव  पहुंचा।
विज्ञापन


फोर्स को देखकर लोग अपने घरों में छुप गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के घरों में छापेमारी की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इस दौरान जयनंदन के मकान के पीछे एक बोरे में देशी राइफल, 14 खोखा कारतूस, और अधबने तमंचे के साथ ही इन्हें बनाने के उपकरण मिले। इन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस को सिपाही राजकुमार की क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हो गई। एसओ ने बताया कि छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें