फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों भरा थैला लेकर भागे बालक को पकड़ा

Sun, 08 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दो लाख लूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 1.40 लाख रुपयों से भरा थैला लेकर भागे बालक को भीड़ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए बालक व उसकी बहन से पूछताछ कर रही है। बालक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के इंदौर जिले का रहने वाला है। पुलिस उसकी मां की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रमिया निवासी राजेंद्र सिंह शनिवार को अपने पुत्र प्रदीप के साथ स्टेट बैंक मोहम्मदाबाद गए थे। उन्होंने बैंक से 1.40 लाख रुपये निकाले और थैले में रख लिया। इसके बाद वह बेवर रोड स्थित दीक्षित मेडिकल पर गए और वहां से दवा खरीदी।

यहां से थोड़ी ही दूर पर स्थित चाय की दुकान पर चले गए। दुकान पर बैठकर उन्होंने थैला अपने पास रख लिया। इसी दौरान पीछे से आया बालक उनका थैला उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

बालक को थैला लेकर भागते देख भीड़ उसके पीछे दौड़ पड़ी और पकड़ लिया। बालक के साथ मौजूद उसकी बहन को भी भीड़ ने पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों भाई-बहन को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम प्रशांत पुत्र हरगोविंद (8)और बहन का उपासना (14) निवासी गढ़िया पचौर थाना राजगढ़ जिला इंदौर मध्य प्रदेश बताया। पूछताछ में बताया कि उसकी मां रामबाई इंदौर से मोहम्मदाबाद कपड़े की फेरी लगाने के लिए कुछ दिन पहले आई थी। उसी के साथ वे दोनों भी आए थे। पुलिस इनकी मां की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें