फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन दिलाने के नाम पर हड़प लिया मकान

Sun, 08 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने के नाम पर एक चिकित्सक ने दंपति के मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में दंपति ने मामला कोर्ट में डाल दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए हैं। 
विज्ञापन


मोहल्ला दयानंदनगर में ब्रह्म सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनके पास गांव सिंभालका के एक चिकित्सक का आना जाना था। आरोप है कि एक अप्रैल को चिकित्सक उन्हें वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के नाम पर तहसील में ले गया और कुछ कागजों पर उनके हस्ताक्षर करा लिए। बाद में दंपति को पता लगा कि उक्त चिकित्सक ने धोखे से उनके मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया।

पीड़ित वृद्ध दंपति ने मामले की कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन घटना क्षेत्र आदर्श मंडी का होने के चलते वहां भेज दिया। जिसके बाद दंपति आदर्श मंडी थाने पहुंचे, लेकिन यहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


आला अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में दंपति ने मामला कोर्ट में डाल दिया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं आदर्श मंडी एसओ अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोर्ट का भी अभी उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें