फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में दस घायल

Sun, 19 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं मारपीट की घटनाओं में दंपति व मां-बेटा समेत दस लोग घायल हो गए। सभी घटनाओं में एनसीआर दर्ज की गई है। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी सीता देवी की भैंस अचानक खुलकर भाग खड़ी हुई। भैंस की चपेट में आने से गांव की ही रेनू देवी चुटहिल हो गईं। रेनू देवी उलाहना देने सीता देवी के घर गईं तो इनके बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठीडंडे चले। इस घटना में एक पक्ष से रेनू, इनके पति अखिलेश और दूसरे पक्ष से सीता देवी तथा इनके बेटे आनंद घायल हो गए। सीता देवी पत्नी विनय कुमार ने अखिलेश और सूरज कुमार तथा रेनू देवी पत्नी अखिलेश ने आशीष और अंगद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मांझगांव पूरब निवासी आवेज अली और गांव के ही इंतजार अली के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठीडंडे

चले। इस घटना में आजेब और जावेज अली घायल हो गए। एक पक्ष से आवेज अली ने शमसाद, नौशाद और शहजाद तथा दूसरे पक्ष से इंतजार अली ने आवेज अली, सलमान और आजेब के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव बहोरना निवासी राजेश कुमार ने गांव के ही ऋषभ कुमार, राहुल कुमार और केसू निवासी नगला बसा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। इसमें कहा कि गांव में शनिवार रात नौटंकी हो रही थी। राजेश घर
विज्ञापन


पर अकेला था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते हमलावर घर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने राजेश कुमार को तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव जिरखापुर निवासी अजीत ने गांव के रघुवीर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि अपना बकरा बेचा था। रघुवीर ने आपत्ति की। इसी बात पर आरोपी ने उसे पीटकर घायल कर दिया। वहीं पचरोली निवासी रामवरन ने गांव के बादशाह और

उसके पुत्र प्रेमपाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। इन्होंने बताया कि आरोपियों से  पुरानी रंजिश चल रही है। देर शाम उसके पिता बेताल सिंह जा रहे थे। तभी इन्होंने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव बिहार निवासी राजेश कुमार का अपने भाई नरेश से बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर भाइयों ने राजेश को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें