शनिवार शाम कुचई घाट पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार बाइक भी बरामद हुई हैं।
शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली की निगोही की तरफ से बाइक चोर गिरोह का सरगना अपने साथियों के साथ आ रहा है। इस पर पुलिस ने कुचई घाट पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी, तभी इन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हुआ। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि पकड़ा गया सरगना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर धीमरपुरा निवासी जितेंद्र यादव, उसका साथी पुष्पेंद्र यादव उर्फ पूषा तथा बरेली के थाना फरीदपुर अंतर्गत गांव उलहैतापुर निवासी गुलाब है। इन लोगों ने बरामद बाइकें गांव जन्यूरी, तिलहर थाना क्षेत्र के गांव रानी खिरिया, निगोही के गांव ऊनकलां से चोरी की थीं।