बढ़पुर में शिवमंदिर का ताला तोड़कर चोर चढ़ावा और घंटा चुरा ले गए। चोरों
ने नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी पर रविवार सुबह
श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वहीं
चोरों ने मऊरदवाजा इलाके में मेनगेट की कुंडी खोलकर अधिवक्ता केे मकान से
लाखों रुपये व जेवर चोरी कर लिए। अधिवक्ता के घर चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर
ली गई है।
मोहल्ला बढ़पुर में शिव मंदिर में कमेटी ने शनिवार को
जन्माष्टमी पर सजावट कराई थी। कृष्ण जन्म पर रात एक 1 बजे तक मंदिर में
आयोजन चला। कमेटी के मेंबर और पुलिसकर्मी यहां बने रहे। प्रसाद वितरण के
बाद मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। रात को चोरों ने मंदिर के दरवाजे पर
लगे ताले तोड़ दिए। यह मंदिर में चढ़ावा के करीब पांच हजार रुपये, पीतल के
घंटे, पांच एलईडी और बर्तन चोरी कर ले गए। चोरों ने नंदी की मूर्ति को
खंडित कर दिया। रविवार की सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को चोरी की
जानकारी हुई। सूचना पर सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, धीरेंद्र वर्मा, रितेश
वर्मा, अमित वर्मा, सरजू कटियार, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग भी
मंदिर पहुंच गए। लोगों का कहना था कि इससे पहले भी दो बार मंदिर में
चोरी
चुकी है। चोर दानपात्र को तोड़ कर चढ़ावा ले गए थे। पुलिस ने मौके पर जाकर
जांच पड़ताल की। चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं थाना मऊदरवाजा
इलाके के मोहल्ला बड़ाखेल बजरिया निवासी अधिवक्ता नूर मोहम्मद शनिवार की
रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में मेनगेट की कुंडी को खोलकर घर
में घुसे चोर अटैची और बक्सों से नगदी व जेवर
चोरी कर ले गए। रविवार की
सुबह परिवार के लोगों के सोकर उठने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। नूर मोहम्मद ने बताया कि चोर उनके यहां से
2.65 लाख रुपये नगद और करीब 1.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी की रकम
को लेकर एसओ सुनील यादव और अधिवक्ता के बीच नोकझोंक भी हुई। मामले में
रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।