फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की जान गई

Sun, 06 Sep 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। ये दुर्घटनाएं महोली, अटरिया व महमूदाबाद क्षेत्र में हुई हैं।  
विज्ञापन

महोली के दिवियापुर गांव निवासी बांकेलाल (50) पुत्र छोटेेलाल रविवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर उरदौली जाने के लिए निकला था। उरदौली के पास हाईवे पर पीछे से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बांकेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। इसके अलावा अटरिया इलाके के पानपुर गांव निवासी बाबूराम (60) शनिवार को साइकिल पर सवार होकर अटरिया के भारत पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गया था। डीजल लेने के बाद वह हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे परिवार के लोग लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उधर, शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सदरपुर थाना क्षेत्र के लोहंगपुर निवासी मुर्तजा (55) पैदल जा रहा था। तभी रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर चतुराबेहड़ गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के     बाद टक्कर मारने वाला वाहन भाग गया। कोतवाल डीके शाही ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें