फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से अपहृत किशोरी हिसार मेें बेची गईं

Tue, 23 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ नगर क्षेत्र से अपहृत किशोरी हरियाणा प्रांत के सात रोड स्टेशन पर बेहोशी हालत में प्लेटफार्म पर पड़ी मिली। हिसार जिले के सेफ हाउस में किशोरी को रखा गया है। पुलिस की जांच में किशोरी को अपहरण के बाद 70 हजार रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया है। हिसार पुलिस ने फतेहगढ़ पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचित किया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ नगर निवासी 14 वर्षीय किशोरी का 19 दिसंबर को बाजार से घर जाते समय अपहरण हो गया था। हरियाणा प्रांत के हिसार जिले के सात रोड रेलवे स्टेशन पर 22 दिसंबर की शाम को किशोरी बेहोशी हालत में पड़ी मिली। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना हिसार जिले में लड़कियों की देखभाल के लिए चल रहे एनजीओ संचालक संजीव भोजराज को जानकारी दी। संजीव ने सदर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।

होश में आने के बाद किशोरी ने वहां की पुलिस को बताया कि वह फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ की रहने वाली है। 19 दिसंबर को वह बाजार आई थी। लौटते समय उसका अपहरण कर लिया गया था। उसे हिसार के दाईया गांव में रखा गया। यहां एक महिला ने उसको एक व्यक्ति के हाथ बेच दिया।
विज्ञापन


वह रात में किसी तरह उसके घर से भाग कर घर जाने के लिए स्टेशन आई। वहां की सदर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को सेफ हाउस पहुंचाने के बाद फतेहगढ़ पुलिस को सूचना दी। एनजीओ संचालक  संजीव भोजराज ने बताया कि किशोरी ने पुलिस को बताया कि अपहर्ताओं ने उसको एक महिला को सौंप दिया था।

उसने 70 हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया। सेफ हाउस प्रभारी कामिनी मलिक ने बताया कि किशोरी सेफ हाउस में है। इसकी जानकारी फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दी गई है। किशोरी के पिता से मोबाइल पर वार्ता हो गई है। फतेहगढ़ कोतवाल के एसएसआई मिर्जा सदरे आलम ने बताया कि हिसार जिले की पुलिस से सूचना आई थी। किशोरी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें