फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी का नंबर नहीं बताने पर पीटा

Tue, 23 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सोमवार को फाइलेरिया विभाग में तैनात एक लिपिक को अधिकारी का मोबाइल नंबर नहीं बताने पर एक ठेकेदार जमकर पीट दिया। इससे उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


इलाज के लिए सदर अस्पताल से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन राजनितिक हस्तक्षेप के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद लिपिक संवर्ग में नाराजगी व्याप्त है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय अंतर्गत फाइलेरिया विभाग में गोपाल लिपिक के पद पर तैनात है। मंगलवार को उसके पास एक ठेकेदार किसी अधिकारी का मोबाइल नंबर मांगने पहुंचा था। लिपिक ने बताया कि अधिकारी का नंबर उसके पास नहीं है।
विज्ञापन


इतना सुनते ही ठेकेदार आग बबूला हो गया और लिपिक की जमकर धुनाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद कर्मचारियाें ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकाें ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

आरोपी ठेकेदार को एक राजनीतिक दल का संरक्षण प्राप्त है। उधर घटना के समय ही साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप से कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना को लेकर लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें