फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र में घुस कर तोड़फोड़, एसएसओ को पीटा

Fri, 21 Aug 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मदारबाड़ी में सड़क पर भरे पानी में करंट आने से घोड़ा मर गया। इसकी सूचना पर मोहल्ले की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। दबंग युवकों ने उपकेंद्र में घुस कर सभी फीडर बंद कर दिए। इससे आधा शहर अंधेरे में डूब गया। इन्होंने एसएसओ और कैशियर के साथ मारपीट कर कुर्सी व अन्य सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख कर दबंग युवक धमकाते हुए फरार हो गए। इससे  देर रात बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। शुक्रवार की दोपहर पानी बरसाने से मदारबाड़ी मोहल्ले की गली और सड़क मेंपानी भर गया। इस बीच  तार टूट कर सड़क पर गिर पड़ा। पानी में करंट फैलने से वहां से गुजर रहे घोड़े की करंट लगने से

मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क किनारे जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर जेई अमित शर्मा ने दो ट्रांसफार्मर से सप्लाई काट कर मदारबाड़ी व आसपास मोहल्लो की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। शाम को सड़क से पानी निकल जाने के बाद लाइनमैनों को टूटे तार को खोजने के लिए भेजा गया। शाम चार से रात आठ बजे तक बिजली सप्लाई बंद होने से नाराज कुछ
विज्ञापन


दबंगों ने आठ बजे ठंडी सड़क स्थित विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। यहां तैनात एसएसओ अखिलेश शुक्ला को पकड़ कर पीट दिया। सभी उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी। एसएसओ को बचाने आए कैशियर की भी पिटाई कर दी। कैशियर की बाइक और उपकेंद्र पर रखी कुर्सियां तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दीं। इसकी जानकारी पर एसडीओ शैलेंद्र कटियार ने जेई अमित शर्मा

को उपकेंद्र पर भेजा। कोतवाल को घटना की जानकारी दी। पुलिस को आता देख दबंग युवक एसएसओ का धमकाते हुए फरार हो गए। अवर अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि मदारबाड़ी मोहल्ले में करंट से घोड़ा करने के कारण वहां की आपूूर्ति बंद की थी। टूटे तार को कर्मचारी खोज रहे थे। इसी बीच कुछ दबंग युवकों ने उपकेंद्र पर आकर कर्मचारियों से

मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी है। कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। अगर घटना से संबंधति तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें