फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी में काम करने गए युवक की गला घोटकर हत्या

Sun, 18 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रेाते बिलखते मृतक नेकसे के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शमसाबाद। नर्सरी में काम करने गए युवक की गला घोटकर हत्या कर दी गई। दूसरी नर्सरी में शव पड़ा मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी ने नर्सरी मालिक पर हत्या कराए जाने का आरोप लगाया है। भाई ने नर्सरी मालिक के खिलाफ हत्या कराने की आशंका में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली के गांव चिलसरी निवासी नेकसे (30) पपड़ी गांव निवासी वसीम खां की नर्सरी में मजदूरी करता था। शनिवार को वह पत्नी गुड्डी देवी को लेकर खेत पर गया था। वहां चारा काट कर पत्नी को देकर घर भेज दिया और कहा कि नर्सरी में काम अधिक है।

इस कारण देर से रात में घर आ सकता है। यह कहकर वह वसीम खां की नर्सरी में काम करने चला गया। रात में वह घर लौट कर नहीं आया। रविवार की सुबह गांव के लोग खेत जा रहे थे। फूलसिंह की नर्सरी में नेकसे का शव पड़ा देख गांव वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पत्नी गुड्डी देवी, भाई खिलाड़ी सिंह, मां जयदेवी  व परिवार के अन्य लोग फूल सिंह की नर्सरी में पहुंचे। शव देखकर मां और पत्नी का बुरा हाल हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

शव के गले में अगौछा बंधा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पत्नी गुड्डी देवी ने नर्सरी मालिक वसीम पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि वसीम के दूसरे भाई की भी नर्सरी है। वह भी पति को काम करने के लिए कहता था।

इसको लेकर वसीम और उसके भाई में विवाद होता था। इसी के चलते वसीम का पति से कई बार विवाद हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार नेकसे की गला घोटकर हत्या करीब 18 घंटे पहले की गई थी। उसके शरीर पर चार चोटों के निशान हैं।

मृतक के भाई खिलाड़ी ने नर्सरी मालिक वसीम के खिलाफ हत्या कराने के शक में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल बीबी तिवारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट वसीम के खिलाफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें