फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की नौकरी के लिए पति को मृत घोषित किया

Sat, 12 Mar 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file
विज्ञापन
घर छोड़ कर गए रेलकर्मी को उसकी पत्नी ने मृत घोषित कर दिया और मृतक आश्रित कोटे में बेटे की नौकरी लगवा दी। खुद पेंशन भी लेती रही। इस मामले में एसीजेएम कक्ष संख्या आठ ने जहानगंज थानाध्यक्ष को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला खुरू निवासी मदनपाल ने गांव के गजराज सिंह, उनकी पत्नी विद्या देवी और पुत्र सतेंद्र कुमार के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि गजराज सिंह रेलकर्मी थे। वह 1994 में घर छोड़कर चले गए। गजराज की पत्नी विद्या देवी और उसके पुत्र सतेंद्र कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और 27 सितंबर 2004 को फर्जी मृत प्रमाण पत्र तैयार करा लिया।

इसके आधार पर विद्यादेवी रेलवे से पेंशन लेने लगी। सतेंद्र कुमार मृतक आश्रित में रेलवे में नौकरी करने लगा। मौजा सिठऊपुर में गजराज की जमीन को उनकी पत्नी व बेटे ने अपने नाम विरासत में दर्ज करा ली। 23 नवंबर 2011 को गजराज सिंह जिंदा लौट आया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गजराज सिंह और उसके परिवार वालों से मामले की पूछताछ की। लेकिन फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर उन्होेंने याचिका दाखिल की।
विज्ञापन


याचिका पर एसीजेएम कक्ष संख्या आठ ने जहानगंज थानाध्यक्ष को घटना की रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है। फिलहाल गजरात सिंह पत्नी व बेटे के साथ ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें