फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ों में कई लोग घायल

Mon, 02 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलि को सूचना दी गई है। दिल्ली के अजमेरी गेट शंकरगली सीताराम मार्केट निवासी चांद खां ने रामनगरिया मेले जादू शो लगाया है। रविवार की रात मोहल्ला महावीरगंज निवासी अमित उर्फ राजा सक्सेना, सुदेश सक्सेना शो में जबरिया घुसने लगे। इस पर चांद खां और  कर्मचारियाें ने विरोध किया।
विज्ञापन


कहासुनी होने पर युवकों ने चांद खां और कर्मचारी को पीट दिया। मारपीट की जानकारी पर सिपाही राकेश कुमार मौके पर पहुंचे।  युवकों ने उसे भी पीटा। सिपाही ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी को दी। कुछ ही देर में फोर्स आ गया और तीनों युवकों को दबोच लिया। इसके बाद भी युवक  पुलिस को गालियां देते रहे। चांद खां ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला अमीन खां निवासी वीरेंद्र कुमार की मोहल्ले में ही परचून की दुकान है। पास के ही बंटी सौदा लेने आया। यहां वीरेंद्र का बंटी से विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। इसमें वीरेंद्र, उसकी मां नन्हीं देवी, पिता बालकराम, भाई अनिल, मनीश और दूसरे पक्ष के रामचंद्र घायल हो गए। पुलिस ने बंटी और रामचंद्र को शांतिभंग के आरोप में बंदी बनाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सूचना दर्ज
विज्ञापन


कराई। अन्य घटना में फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कुटरा की मढ़ैया निवासी रामू कठेरिया घर के बाहर खड़ा  था। इसी बीच मोहल्ला टिलिया निवासी फरमान और कुटरा निवासी सादाब जातिसूचक गालियां देने लगे।  विरोध पर हमलावरों ने रामू को पीट दिया। पीड़ित ने दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर,  गांव खानपुर निवासी शिवम

को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में बंदी बनाया। इसी तरह अपर दुर्गा कालोनी निवासी राजीव उर्फ अजय चौहान 23 जनवरी को बेवर रोड पर खड़ा था। इसी बीच अर्चित शर्मा, सर्वेश, दिलीप और दो अज्ञात युवकों ने राजीव के साथ मारपीट कर मोबाइल और कैमरा लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें