फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुराचार

Mon, 02 Feb 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की है।
विज्ञापन


दो दिन तक डरे सहमे बच्ची के घरवाले सोमवार को हिम्मत कर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम आठ वर्षीय बालिका घर के पास खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस का एक युवक वहां पहुंचा और बहला फुसलाकर पास के ही एक खाली पड़े खंडहर मकान में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


घटना के बाद बालिका के रोने पर वह उसे वहीं छोड़ फरार हो गया। काफी देर बाद बालिका किसी तरह रोते हुए घर पहुंची और घटना के बारे में मां को बताई। आपबीती सुन घरवालों के होश उड़ गए।

उधर आरोपी युवक ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। दो दिन तक बालिका की मां और घर के अन्य सदस्य डरे सहमे रहे।

सोमवार को इस प्रकरण में घटना की तहरीर बच्ची की मां ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दुराचार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


घटना के दिन से आरोपी फरार है। बच्ची की मां की माने तो आरोपी पक्ष से दर्जनों लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। उधर बालिका के साथ हुई घिनौनी घटना की लोग निंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बांसडीह कोतवाल वशिष्ठ नारायण दुबे ने बताया कि मामले में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर छानबीन के साथ ही आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें