फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी धमाके के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बर्राजपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में हुए धमाके के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुवार को रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद में आरपीएफ और जीआरपी ने कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस के साथ ही साथ लखनऊ-कासगंज पैसेजर ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


यात्रियों के लगेज की सघन तलाशी ली। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में खासी सुरक्षा व्यवस्था रही। जवान स्टेशन पर आने वाले संदिग्धों पर नजर जमाए रहेे। कालिंदी में विस्फोट घटना की चर्चा यात्रियों में भी होती रही।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक समय सिंह ने बताया कि कालिंदी में हुए विस्फोट के बाद से जिले को हाईअलर्ट कर दिया गया है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की गहनता से जांच की जा रही है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जीआरपी जवानों को दिए हैं। एटीएस और आरपीएफ भी जांच में लगी है। हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


12.55 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची कालिंदी
फर्रुखाबाद। बर्राजपुर में हुए धमाके के चलते कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी बुधवार रात करीब 12.55 बजे रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पहुंची। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द कराए तो कई ने टिकटें वापस कर यात्रा रद्द कर दी। रेलवे विभाग की मानें तो बर्राजपुर में कालिंदी एक्सप्रेस के कोच संख्या जीएस एनडब्ल्यू 15449 के शौचालय में जोरदार ब्लास्ट होने के चलते रात करीब 11.05 बजे कालिंदी एक्सप्रेस को फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया। इसके चलते देर रात करीब 12.55 बजे कालिंदी एक्सप्रेस फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच सकी। कालिंदी एक्सप्रेस के लेट होने से कई यात्रियों ने रिजर्वेशन रद्द करा दिए। कई यात्री टिकटें वापस कर घर चले गए। फर्रुखाबाद से कालिंदी एक्सप्रेस रात करीब 1.30 बजे भिवानी के लिए रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र मिश्र ने बताया कि रिजर्वेशन और जनरल टिकट मिलाकर करीब 60 टिकटें वापस की गई हैं। गौरतलब है कि कानपुर से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन का फर्रुखाबाद आने का समय 8.30 बजे है और 9.05 बजे कालिंदी भिवानी के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें