फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: सिर पर पत्थर मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हिरासत में पति

Mon, 22 Mar 2021 09:02 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद: महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वनखड़िया निवासी टेंपो चालक जितेंद्र ने रविवार देर रात करीब 1 बजे शराब के नशे में पत्नी पूनम उर्फ आकांक्षा (32) के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। महिला की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी पति जितेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पत्नी पूनम उर्फ आकांक्षा के मायकेवालों को सूचना दे दी है। उनके आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल जयप्रकाश पाल ने बताया कि जितेंद्र टेंपो चालक है और शराब के नशे में रहता है। नशे में पत्नी से आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें