फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे को किया घायल, फायरिंग कर भागे

Sun, 09 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
सिंचाई के रुपयों को लेकर हुए विवाद में रविवार को हमलावरों ने घर में घुसकर मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर धीरपुर निवासी अनिल कुमार यादव का खेत में नलकूप लगा है। गांव के ही अमर सिंह यादव ने खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप से पानी लिया था, जिसका 5300 रुपया बाकी है। रविवार सुबह अनिल ने अपने सिंचाई के रुपयों का तगादा किया। इसी बात पर अमर सिंह यादव ने अनिल कुमार से गालीगलौज व मारपीट शुरु कर दी। आरोपियों ने अनिल के सिर में फावड़ा मारकर जख्मी कर दिया।

मारपीट होते देखकर मां वीना देवी बचाने के आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावराें ने अनिल के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी। अनिल ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर मदनपुर चौकी प्रभारी अनिल भदौरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। पुलिस के हत्थे कोई आरोपी नहीं लगा। अनिल ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। दरोगा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें