फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े एलआईसी एजेंट से 43 हजार रुपये लूटे

Tue, 30 May 2017 12:31 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर पीड़ित राजीव यादव से मामले की जानकारी करते दरोगा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के रोशनाबाद मार्ग पर बाइकर्स ने सोमवार को दिनदहाड़े एलआईसी एजेंट से 43300 रुपये लूट लिए। सूचना पर कायमगंज सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तहरीर के बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। गांव उलियापुर निवासी राजीव यादव पुत्र अहिवरन सिंह एलआईसी एजेंट हैं।
विज्ञापन


राजीव के मुताबिक सोमवार को वह रोशनाबाद मार्ग से फर्रुखाबाद की ओर बाइक से जा रहे थे। उनके पास एक बैग था। रोशनाबाद मार्ग पर दलामलू तालाब के पास सड़क किनारे एक बाइक के पास दो युवक खड़े थे। उन्होंने हाथ देकर उसको रोक लिया। दोनों युवक मुह अंगौछे से मुंह ढंके थे। बाइक रोकते ही एक युवक ने तमंचा निकालकर राजीव के लगा दिया। एक बदमाश ने बैग छीन लिया और उसमें रखे 43300 रुपये लूटकर फर्रुखाबाद की तरफ भाग गए।

इस पर राजीव ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर यूपी 100 पुलिस के साथ ही सीओ कायमगंज नरेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसओ संजय गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट लिखकर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें