फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को गोली मारकर राइफल लूटी

Fri, 12 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में सिपाही को हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया और राइफल लूट ले गए।   सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर में तैनात है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी की लेकि न कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि राइफल बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज इलाके के गांव नगला झब्ब निवासी सिपाही रजनेश यादव जिला कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर में तैनात है। उसके परिवार में दो लड़कियों की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार की सुबह 6 बजे रजनेश बाइक से फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर स्थित मकान में जाने के लिए घर से निकले। कुछ दूर पहुंचने पर गांव के

ही अजीत सिंह ने अपने  साथियों के साथ रजनेश को घेर लिया। इन लोगों ने फायरिंग कर दी। दो गोलियां रजनेश यादव के उल्टे हाथ में लगीं। हमले में यह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर सिपाही की राइफल लूट ले गए।  सुबह हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सिपाही को गोली मारे जाने की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। घटना की
विज्ञापन


सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। इन्होंने आनन फानन में घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। रजनेश ने बताया कि हमलावर उसकी लाइसेंसी राइफल लूट ले गए।  वह सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। बाइक को फतेहगढ़ वाले घर में खड़ा करने के बाद कालिंदी एक्सप्रेस से कानपुर जाना था। भाभी के कारगिल पट्रोल पंप में कुछ समय

पहले लूटपाट हुई थी। इसमें रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें अजीत का नाम भी था। इसको लेकर अजीत और उसके परिवार के लोग रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश में हमला किया गया।  नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार घायल सिपाही के चचेरे भाई रोहित ने गांव के ही अजीत, अनार सिंह, दिनेश उर्फ दिन्नू और हाकिम सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

कराई हैै। पुलिस ने लूटी  राइफल को बरामद कर लिया है। घायल के परिजनों ने बताया कि जिससे पुलिस ने राइफल को बरामद किया। उसे पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। सिपाही पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट डीजीपी कार्यालय से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें