फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने आया युवक लापता, शाम को बरामद

Thu, 17 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बच्ची से रेप और हत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मजदूरी करने आए युवक का टाटा मैजिक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। घटना की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने कटरी क्षेत्र में कांबिंग की। शाम को युवक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे गांव तौफीक की मढ़ैया से बरामद कर लिया गया। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। सीओ ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज के गांव सिरौली नगला मन्नी निवासी यशपाल प्रजापति पुत्र महिपाल थाना मऊदरवाजा के गांव नूरपुर में स्थित चिप्स के कारखाने में मजदूरी करता है। यहां पर उसके गांव के अन्य युवक भी काम करते हैं। बुधवार की सुबह यशपाल काम करने के लिए साइकिल से आया था। इस दौरान उसकी साइकिल का पैडल टूटने पर वह सही करने के लिए जसमई बाईपास स्थित साइकिल की दुकान पर ले जा रहा था।

उसी समय टाटा मैजिक पर सवार बदमाशों ने यशपाल को पकड़ लिया और उसे साइकिल समेत गाड़ी में डाल लिया। इस दौरान यशपाल ने अपने मालिक रामपाल यादव और रिश्तेदार अशोक को मोबाइल से अपने अपहरण की जानकारी दी। यशपाल का अपहरण होने की जानकारी होने पर रामपाल यादव ने सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मजदूर के मोबाइल नंबर को लेकर उसे सर्विलांस पर लगा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सर्विलांस के जरिये उस मोबाइल नंबर का लोकेशन थाना शमसाबाद के गांव तौफीक की मढ़ैया में मिला। पुलिस कटरी इलाके में कांबिग करने लगी है।
विज्ञापन


शाम 6 बजे एसओ सुनील यादव और उनकी टीम ने यशपाल को थाना शमसाबाद के गांव तौफीक की मढ़ैया से बरामद कर लिया। सीओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। उसका कई जगह लोकेशन मिले। बाद में तौफीक की मढ़ैया में मिलने की जानकारी पर टीम उसे थाने ले आए। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवक ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसे यहां छोड़ कर फरार हो गए थे। अपहरण के दौरान पांच बदमाश थे। बाद में दो चले गए और तीन उनके  साथ बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें