फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ जिला जेल में चार मोबाइल फोन व चाकू मिले

Sun, 29 Jul 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
फतेहगढ़ जिला जेल में डीएम और एसपी की छापेमारी के दौरान चार चाकू व चार मोबाइल फोन सहित कई अन्य प्रतिबंधित चीजें पकड़ी गईं। इससे माथा ठनकने पर आला अफसरों ने तत्काल फतेहगढ़ सेंट्रल जेल का मुआयना किया, जहां मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी और छोटा राजन गिरोह के सदस्य सुभाष ठाकुर कैद हैं। दोनों की बैरकों सहित जेल परिसर की गहन तलाशी कराई गई लेकिन सेंट्रल जेल में कुछ आपत्तिजनक चीज हाथ नहीं आई।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी और एसपी अतुल शर्मा की मौजूदगी में रविवार को जब फतेहगढ़ जेल की तलाशी कराई गई तो ताश की गड्डियां, बीड़ी, माचिस और चार्जर बरामद हुए। चार्जर मिलने पर मोबाइल फोन की तलाश हुई। सहज न मिलने पर संदेह के आधार पर एक जगह जमीन खुदवाई तो भीतर चार मोबाइल फोन दफन थे। सभी चालू हालत में बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान चार चाकू भी बरामद हुए।

इसके फौरन बाद डीएम और एसपी ने फतेहगढ़ सेंट्रल जेल का रुख किया। वहां तलाशी में कुछ हाथ नहीं आया। अफसरों ने मुन्ना बजरंगी के हत्यारोपी सुनील राठी और छोटा राजन गिरोह के सदस्य सुभाष ठाकुर की बैरकों की ज्यादा गंभीरता से तलाशी कराई।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी ने बताया कि जिला जेल में चार मोबाइल व चार चाकू मिले हैं। इसके साथ ही अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं भी पाई गईं। उन्हें कब्जे में लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं मिलना जेल प्रशासन की लापरवाही दर्शाती है। सुनील राठी और सुभाष ठाकुर की बैरकों सहित सेंट्रल जेल में कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें