फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में कोतवाली के गांव लहरा रजा कुलीपुर में तय शादी करने से इनकार करने पर इकलौती बेटी की पिता ने हत्या कर दी। युवती अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी।
पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर मृतका के पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपी पिता घर से भाग गया है। गांव निवासी शिवांगी (20) का सोमवार सुबह पिता विनोद कुमार जाटव से विवाद हो गया।
बेटी ने सूचना पुलिस को दे दी। समझौता कराने के बाद पुलिस वापस चली आई। इसके कुछ देर बाद पिता ने इकलौती पुत्री शिवांगी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और भाग गया।
पुलिस ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। घर के बाहरी कमरे में युवती का शव पड़ा था। पास ही गैस चूल्हे के पास सब्जी फैली पड़ी थी। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि युवती अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी।