घर के बाहर खेल रही बालिका को युवक ने पकड़ लिया और उसके शरीर के कई हिस्सों को सिगरेट से जला दिया। चीख सुनकर मां बाहर निकली तो युवक वहां से भाग गया। बालिका का को लोहिया अस्पताल लाया गया है। शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट गमादेवी मंदिर निकट निवासी सुरेंद्र सक्सेना की बेटी नैंसी (4) रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच अज्ञात युवक ने नैंसी को पकड़ लिया। युवक ने नैंसी के शरीर पर सिगरेट लगा कर उसे जलाने लगा।
चीख को सुनकर बालिका की मां घर के बाहर आई तो युवक बाग की ओर भाग गया। शरीर पर सिगरेट के जलाए जाने से बालिका बेहोश हो गई। घटना की सूचना पर मोहल्ले के तमाम लोग एकत्रित हो गए। आसपास खोजबीन की पर युवक का कोई पता नहीं चल सका। मामले की सूचना पीड़िता के पिता ने कोतवाली जाकर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।