फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू आढ़ती से चार लाख लूटे

Thu, 15 Mar 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police investigating - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो बाइक पर सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने सातनपुर मंडी आ रहे आलू आढ़ती से चार लाख रुपये लूट लिए। सीओ और कोतवाल ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस पूछताछ में व्यापारी बेहोश हो गया। आढ़ती को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुडगांव निवासी छठनारायन श्रीवास्तव व यहीं के अभय प्रताप पाल साझेदारी में आलू का थोक कारोबार करते हैं। गुरुवार सुबह छठनारायन आलू खरीदने के लिए बाइक से फर्रुखाबाद कोतवाली स्थित सातनपुर मंडी आया था। व्यापारी के पास झोले में चार लाख रुपये थे। कोतवाली के गैसिंगपुर बाटलिंग प्लांट के पास गुजरते समय बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइकें को खड़ा कर दिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने व्यापारी की बाइक पर टंगे झोले को छीन लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश इटावा-बरेली हाईवे की ओर भाग गए। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और व्यापारी को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल राजेश पाठक और सीओ महावीर सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वाटलिंग प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो उसमें कुछ भी नहीं मिला। व्यापारी छठ नरायन श्रीवास्तव ने बताया कि वह 10-12 साल से आलू खरीद और बेचने का काम कर रहा है। 2010 व 2015 में प्रधानी का चुनाव लड़ा था। पूछताछ के दौरान व्यापारी की अचानक हालत बिगड़ गई, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें