फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में चार जख्मी, एक गंभीर

Sat, 02 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर एक की हालत गंभीर बताई गई। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना नवाबगंज के गांव हमीरापुर निवासी अनिल कुमार अपनी ससुराल जिला कन्नौज थाना गुरुसहायगंज के गांव बलीदारापुर से वापस बाइक से घर लौट रहे थे। अनिल के साथ में पत्नी आरती भी थी।
विज्ञापन


जब यह लोग मोहम्मदाबाद के गांव गैसिंगपुर के पास से गुजर रहे थे। उसी समय दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दंपति और दूसरी बाइक पर सवार मोनू उसका चचेरा भाई विकास निवासी ज्यौता कोतवाली मोहम्मदाबाद घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर मोनू की हालत चिंताजनक बताई गई। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल जा पहुंचे।

उधर, नवाबगंज में बेकाबू टेंपो पलट जाने से दंपति समेत कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने जेवर लूटने का आरोप लगाया। जिला एटा थाना पटियाली के गांव नगला मानसिंह निवासी पिंटू शुक्रवार को अपने परिवार के साथ थाना शमसाबाद के गांव मुबारिकपुर टेंपो से जा रहे थे। गांव हजियापुर के पास तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर पलट गया।
विज्ञापन


इस हादसे में पिंटू, उसकी पत्नी रुखसाना समेत कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पिंटू ने आलाधिकारियों को सूचना दी कि उसकी पत्नी के लोगों ने जेवर लूट लिए हैं। सूचना पर दरोगा योगेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। दरोगा ने बताया कि टेंपो कब्जे में ले लिया है। जेवर लूट की बात सामने नहीं आई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें