फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी को हत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Sat, 09 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी को मोबाइल फोन पर जानमाल की धमकी देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला लोहाई रोड निवासी पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को 25 मार्च की शाम मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस पर एमएलसी ने पहले फोन पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर फिर से जानमाल की धमकी दी गई। मनोज अग्रवाल ने इस पर घटना की तहरीर 6 अप्रैल को दी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज न कर दिए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को फोन करने वाले आरोपी तारिक अली पुत्र अच्छेमियां निवासी महावीरगंज द्वितीय को गिरफ्तार कर लिया।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी कई बार पूर्व एमएलसी को मोबाइल पर हत्या किए जाने की धमकी दे चुका है। पूर्व एमएलसी का कहना था कि धमकी देने वाला उन्हें डराकर धन की मांग करना चाहता है। कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि तारिक के पास पैसे न होने पर आरोपी को उसके एक साथी ने पूर्व एमएलसी को धमकी देने का सुझाव दिया था। इसके बाद आरोपी पूर्व एमएलसी को धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें